23 C
Jodhpur

अमेरिका में राजस्थान के मंदिर को लेकर सियासी महाभारत, जानें वजह

spot_img

Published:

अमेरिका में 2024 को होने वाले राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव से पहले राजस्थान के बीकानेर के देशनोक स्थित करणी माता मंदिर को लेकर सियासी महाभारत शुरू हो गई है। भारतीय मूल की निक्की हेली ने रिपब्लिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने का दांवा पेश किया है। इसके बाद अमेरिका की लेखिका और वकील एन कोल्टर ने निक्की पर नस्लभेदी टिप्पणी की है। कोल्टर ने नेस्ली से कहा- तुम वापस अपने देश भारत क्यों नहीं चली जाती हो। कोल्टर ने भारतीय परंपराओं पर भी आपत्तिजनक बयान दिए है। उन्होंने कहा-गायों की पूजा कौन करता है। भारत में सब भूखे मर रहे हैं। वहां चूहों के मंदिर है। बता दें, राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित  करणी माता का मंदिर चूहों के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर में हजारों चूहा रहते हैं। जिन्हें काबा कहा जाता है। मदिर में रोज हजारों लोग मन्नौती मांगने लिए पहुंचते हैं। 

उल्लेखनीय है कि निक्की हेली का परिवार पंजाब का रहने वाला है। निक्की के पिता अजीत सिंर रंधावा और मां राजकौर पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। वे 1960 में अमेरिका चले गए थे। निक्की संयुक्त राष्ट्रसंघ में राजदूत और दक्षिणी कैरोलिना की गवर्नर रह चुकीं है। निक्की का जन्म अमेरिका में हुआ था। निक्की को पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का करीबी माना जाताा है। 

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img
error: Content is protected !!