36.6 C
Jodhpur

एनकाउंटर: ज्वैलरों के यहां डकैती कर भाग रहे थे बदमाश, पुलिस ने एक को मार गिराया

spot_img

Published:

जोधपुर. सीकर में रामगढ़ के समीप पुलिस ने शुक्रवार सुबह बीकानेर जिले में डकैती कर भाग रहे बदमाशों में से एक को एनकाउंटर में मार गिराया। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ बदमाशों ने कल रात बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर में करीब छह ज्वैलर्स के यहां डाका डाला था। ये बदमाश अपने साथ पिकअप में इन ज्वैलर्स के यहां से तिजोरियां भी ले गए। पुलिस ने इन तिजोरियों व कुछ गहनों को बरामद किया है।
कल रात चार-पांच बदमाशों ने मोमासर में फिल्मी अंदाज में डकैती डाली। ज्वैलरी शॉप के ताले तोड़ उन्होंने जमकर लूटपाट की। दुकानों में रखे गहनों के अलावा वे वहां रखी तिजोरियों को भी अपने साथ पिकअप में रख रवाना हो गए। सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस बदमाशों के पीछे लग गई। बाद में चुरू पुलिस ने भी इनका साथ दिया। रास्ते में बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग भी हुई। रामगढ़ थाना इलाके के ढाढ़ण गांव में बदमाशों की गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद बदमाशों ने पैदल भागने के प्रयास में पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी की जवाबी फायरिंग की। एक बदमाश को पुलिस की गोली लगी और उसकी मौत हो गई।जबकि अन्य बदमाश भाग निकले। उनकी तलाशी के लिए क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बदमाशों की गाड़ी से पुलिस को लूटा गया सोना भी मिला है। लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img
error: Content is protected !!